aajtaktimes

85 साल की ये दादी है चोरनी नंबर 1 !

अटलांटा। एक चोर किस तरह की हरकतें करता होगा? यकीनन किसी ज्वैलरी शॉप से माल उड़ाने वाला चोर आम लोगों की समझ से बाहर ही होता है, पर अगर 85 साल की बूढ़ी औरत किसी ज्वैलरी शॉप में आकर शानदार ज्वैलरी की मांग करे और उन्हें खरीदने के बहाने उड़ा दे तो? अमेरिका के अटलांटा में ऐसा ही हुआ, जहां 85 साल की पाएने नाम की 'लेडी ज्वैल थीफ' को पुलिस ने मॉल के गेट पर ही धर दबोचा। बाद में पता चला कि वो एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों चोरियों को अंजाम दे चुकी है और चोरी का उसका कैरियर दशकों पुराना है।
पाएने(85) को अटलांटा के फिफ्थ एवेंन्यू डिपार्टमेंट स्टोर से पुलिस ने गिरफ्तार किया, साथ ही उसके द्वारा चुराई गई कानों की बालियों को मौके पर ही बरामद किया। पाएने(85) के बारे में बाद पता चला कि वो अमेरिका महाद्वीप के कई देशों में तो चोरियां कर ही चुकी है, साथ ही यूरोप तक अपने हाथ का जादू दिखा चुकी है और कई सालों तक जेल की यात्रा भी कर चुकी है। यही नहीं, उसका ये काम 60 सालों पुराना है। उसने 23 साल की उम्र में सबसे पहले हीरों का हार उड़ाया था और तब से वो शौक के साथ ही पेट भरने के लिए ये काम करती है | पाएने(85) कोई छोटी मोटी चोर नहीं है, बल्कि मीडिया में उसके कई इंटरव्यू तक छप चुके हैं। यही नहीं, वो 75 साल की उम्र में भी चोरी करती पकड़ी जा चुकी है, यानि कि 10 साल पहले। और 2 साल पहले 83 की उम्र में भी चोरी करती पकड़ी गई थी। वो एक बार तो 5 साल लगातार जेल की सलाखों के पीछे बिता चुकी है।
इस बार की चोरी में उसने मॉल के भीतर क्रिश्चियन डियोर बुटिक में सेल्समैन से ईयररिंग्स दिखाने को कहा था। चोरी के समय पाएने पूरी तरह से सजी संवरी थी और ब्रांडेड पर्स और शानदार कपड़े पहने थी। सेल्समैन को वो पूरे झांसे में लेकर माल के साथ चंपत होने वाली ही थी, कि गार्ड ने पुलिस को सूचित कर दिया और वो चोरी के माल के साथ फिर से पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गई। पाएने के वकील ने कोर्ट से जल्द जमानत की मांग की है, ताकि बूढ़ी होने की वजह से उसे सही इलाज मिल सके |

Related

World 3168213283406231910

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item