aajtaktimes

3 बोतल शराब पीकर टल्ली हुई बिल्ली, 3 दिन हैंगओवर !

बर्लिन। शराब आदमी का दिमाग खराब कर देता है, और वो अपने वश में नहीं होता। वाइन-व्हिस्की पीकर घोड़ा और तेज दौड़ता है। पर एक बिल्ली अगर 3 बोतल वाइन चट कर जाए तो? जी हां, जर्मनी में एक बिल्ली पड़ोसी के घर में घुसकर 3 बोतल वाइन पीकर लुढ़क गई और पूरे 7 सप्ताह यानि 49 दिन उसी घर में पड़ी रही, जबकि उसकी मालकिन का उसे ढूंढ-ढूंढकर बुरा हाल हो गया।
यही नहीं, बिल्ली की खोज के लिए उसकी मालकिन ने पूरे कस्बे में 150 से अधिक पोस्टर भी लगा दिए, पर जब वो मिली तो पूरी तरह से नशे में टुन्न ही मिली। दरअसल, शराब बिल्लियों के लिए नुकसानदेह होती है। उसमें उसकी जान जाने का भी खतरा होता है। पर ये बिल्ली आश्चर्यजनक तरीके से बच गई | बिल्ली का नाम अलजोशा है, जो अपनी मालकिन क्लॉडिया वोन बुरेन के साथ रहती थी। एक दिन वो पड़ोसी के घर में घुसकर उसके सीक्रेट रूम (शराबखाने) में चली गई और खूब वाइन पी। हालत ये थी, कि बिल्ली वहीं टुन्न होकर पड़ी रही। इस दौरान उसकी मालकिन क्लॉडिया वोन बुरेन ने उसे ढूंढने के लिए पूरे शहर में उसके पोस्टर लगवा दिए। पर वो पूरे 7 सप्ताह के बाद मिली। उसकी खराब हालत को देखते हुए क्लाडिया उसे अस्पताल ले गई।
क्लॉडिया वोन बुरेन ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे शराब उतारने वाले इंजेक्शन दिए और पूरे 3 दिनों तक उसे डिप दी जाती रही। तब जाकर वो सही हुई। डॉक्टरों ने कहा कि वो पूरे 3 दिनों तक बेहोश थी, उसके बाद भी वो चलने फिरने की हालत में नहीं थी। क्लॉडिया ने कहा कि मुझे लगा कि वो मरने जा रही है। पर डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। बिल्ली ने कुल 28 यूरो की वाइन गटकी थी, जिसे उन्होंने बाद में अपने पड़ोसी को चुका दिए |

Related

World 6451435213419383115

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item