नक्सलियों ने सरकारी बस में आग लगाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_141.html
छत्तीसगढ़ ANS
कांकेर में नक्सलियों ने अचानक एक सरकारी बस को घेरकर उसमें आग लगा दी और एक प्राइवेट बस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. इतनी ही नहीं उन्होंने कुछ पर्चे फेंके जिसमें भोपालपट्टनम ब्लॉक को बंद करने का ऐलान किया गया था ।
इस घटना के पीछे नक्सलियों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. दरअसल पुलिस ने भीमा सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जो नक्सलियों का समर्थक बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है. जिससे नक्सलियों में गुस्सा है. घटना एनएच-15 के दुधेड़ा के पास की है. खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।