पंचायत चुनाव :- पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_1.html
संजीव चौरसिया (ANS)
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चूका है पहलवान मैदान में आ चुके है सिर्फ शंखनाद की देरी है।इसी चुनाव को लेकर पिछले काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान प्रत्याशी अपनी-अपनी गोटी फिट करने में लगे थे लेकिन ग्राम प्रधान के चुनाव को टाल देने से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो को निराशा हो गयी थी।
इसके बावजूद जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की प्रत्याशियो द्ववारा मतदाताओ को अपनी ओर रिझाने का दौर जारी है।और अपना प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है कुछ प्रत्याशियो द्ववारा आचार संहिता का खुला उलन्घन हो रहा है क्योकि कुछ बाहुबली व सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओ द्ववारा क्षेत्र में भारी लाव लश्कर के साथ भागदौड़ शुरू कर रखी है।प्रत्याशियो द्ववारा मतदाताओ को त्यौहार के नाम गिफ्ट देना उनको दावत देना व कुछ खास लोगो के मंदिरा पान की भी व्यवस्था की जाती है।प्रत्याशी कोई मौका गवाना नही चाहता है फिर भी मतदाता भी तू पात-पात मैं डाल-डाल वाली कहावत को चरित्राथ करते है क्योकि जो भी प्रत्याशी उनके घर मिलने के लिए आता है उसका बड़े गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हैं और उन्हें वोट देने का भी विश्वास दिलाते है।चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियो की धड़कनो की गति भी तेज व रफ़्तार होती जा रही है अब कौन किस पर भारी है यह तो आने वाला समय बताएगा ।