बेस्ट प्रेसीडेन्ट होने पर मुस्तफा का स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_12.html
जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा संस्था के
निवर्तमान अध्यक्ष व जोन चेयरमैन मोहम्मद मुस्तफा के विगत दिनो दिल्ली में एवार्ड प्राप्त
कर लौटनें पर संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान नगर के एक होटल में किया गया। जहां
सदस्यों ने इस उपलब्धी के लिए मुस्तफा को फूलमाला से लाद दिया। संस्थाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव
ने बताया कि निवर्तमान सत्र में मुस्तफा के
कुशल नेतृत्व में लायन्स क्लब ने अत्यधिक सेवा कार्य किया। जिसका परिणाम रहा कि मुस्तफा
को लायन्स आफ द इयर, बेस्ट प्रेसिडेन्ट, लीडरशिप, मास्टर कार्य, सहित मण्डल, नशनल, इन्टरनशनल से कई पुरस्कार
स्मृतिचिन्ह, प्रमाण पत्र, पिन, बैच आदि प्राप्त हुए।
इस अवसर पर दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि मुस्तफा की इस उपलब्धि
से लायन्स के साथ-साथ जौनपुर का भी गौरव बढ़ा है। डा0 क्षितिज शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य को अगर सच्ची
लगन ईमानदारी से किया जाय तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है मुस्तफा ने तो सारे रिकार्ड
ही तोड़ दिये। डा0 वीएस0 उपाध्याय ने कहा कि
मुस्तफा के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, भाईचारा व विश्व शान्ति, राष्ट्रीय कार्यक्रम जागरुकता सहित हर क्षेत्र में कार्य किया जो कि आगे आने वालों
के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। इस अवसर पर
डा0 कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,
डा0 अजीत कपूर, डा0 एनके सिन्हा, डा0 एमएम वर्मा,
डा0 विकास रस्तोगी, राजेनद्र कपूर, राम कुमार, विशाल साहू,
राकेश श्रीवास्वत,
अमित पाण्डेय, अरुण त्रिपाठी, सुरेष चन्द्र गुप्ता,
एसएम अब्बास, गोपीचन्द्र साहू, रवि श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल आदि लोग उपस्थित
रहे।
