टोचन कर पिकअप ले जा रहे थे चोर भागे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_52.html
जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार की देर रात में चोरो
ने थाने से महज 300 मीटर दूरी पर एक पिकअप ढाला पार कर दिया । काफी खोज बीन के बाद वाजिदपुर चौराहे
पर गाड़ी चोरो द्वारा टोचन कर के ले जाते मिली । बताते है कि जलालपुर कस्बा निवासी हाफिज
मोहम्मद अयूब खॉन की पिकअप रोज की तरह रात
में घर के सामने खड़ी थी । जब हाफिज अयूब खॉन ने घर के छत से देखा तो गाड़ी जगह पर नही
थी यह देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी और तुरन्त घटना की सूचना थाने पर दिया और कस्बे वाले बाइक लेकर चारो तरफ
ढूढने लगे । अकरम की निगाह वाजितपुर तिराहे पर एक ढाला गाड़ी को दूसरे बोलेरो ढाला गाड़ी
को रस्सी से बांधते दिखाई दी तो निकट जा कर देखा तो वह वही पिकअप थी जिसे सब ढूढ रहे
थे और गाड़ी के पास एक महिला तथा दो अधेड़ ब्यक्ति थे जो गाड़ी को रस्शी से बाध रहे थे
। अकरम ने जब मना किया तो दोनो में हाथापाई
होने लगी। आस पास के लोग शोर सुन कर जुटने लगे तब चोर दूसरी गाड़ी से भाग निकले
। पिकअप में कुछ खराबी आने के कारण गाड़ी बन्द हो गयी थी । जिसे चोरो द्वारा दूसरे गाड़ी
से टोचन कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। टोचन
कर रही बोलेरो गाड़ी का नम्बर प्लेट पर भी सादा था । घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस चोरो की तलाश में लग गयी है।

