बैलट पेपर फाड़ने में 5 गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/5_10.html
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम बरडीहा थाना चन्दवक में बैलट पेपर फाडने
के आरोप पर थाना चन्दवक में पंजीकृत धारा 147,188,504,427 भा0द0वि0, 7 सीएलए एक्ट व लोक प्रतिनिधित्व
अधि0 के मुकदमें नामजद पांच
अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सन्तोष सिंह , राजीव सिंह , शेलेष सिंह
प्रमोद सिंह निवासी ग्राम बरडीहा थाना
चन्दवक व महेन्दर सिंह निवासी ग्राम सिधौना
थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ को थानाध्यक्ष चन्दवक को शनिवार को ग्राम बरडीहा से गिरफ्तार
कर चालान न्यायालय हेतु भेज दिया गया।

