विनय सहित दो पर हत्या का केस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_33.html
जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत
सदस्य के उम्मीदवार विनय सिंह की स्कार्पियो से जानबूझ कर कुचलकर रामबहादुर यादव को
मौत के घाट उतारने के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार
मौके पर मौजूद लोगो के द्वारा बताया गया कि चुनाव को लेकर काफी समय से चली आ रही रंजिश
को लेकर अभियुक्त विनय सिंह द्वारा जानबूझ कर अपनी गाडी से कुचल दिया गया हैं जिसके
आधार पर थाना केराकत पर धारा 302 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट के तहत पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त विनय सिंह पुत्र
वीरेन्द्र सिंह , बृजेश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह को पुलिस के द्वारा घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर बाद गिरफ्तारी थाना केराकत पर आवश्यक
कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय हेतु भेजा गया।

