aajtaktimes

सऊदी अरब में आर्थिक संकट गहराया, सैकड़ों विदेशियों का निष्कासन

सऊदी अरब ने आर्थिक संकट के कारण सैकड़ों विदेशी मज़दूरों को निकाल दिया है।
स्पटनिक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार, सऊदी सरकार की ओर से अपने देश के भीतर और क्षेत्र में पैदा किए गए संकट के नकारात्मक आर्थिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप, इस सरकार ने सीरिया, मिस्र और सूडान के एक हज़ार मज़दूरों को निकाल दिया है, क्योंकि जिन अरब कंपनियों में ये मज़दूर काम करते थे वे दिवालिया हो गयी हैं।
सऊदी शासन ऐसी हालत में इस देश की कुछ कंपनियों में वित्तीय भ्रष्टाचार को वित्तीय संकट के जन्म लेने का कारण बता रहा है, जब आले सऊद शासन यमन पर अतिक्रमण के भारी ख़र्च के कारण, देश के भीतर जमा राशि से 4 अरब डॉलर और विदेशी मुद्रा भंडार से 62 अरब डॉलर निकाल कर जंगों पर ख़र्च कर रहा है।
कैपिटल इक्नॉमिक्स संस्था के अनुसार, सऊदी अरब को तेल की गिरती क़ीमत और यमन के ख़िलाफ़ जंग तथा बढ़ते सैन्य ख़र्चों के कारण, बजट घाटे का सामना है इसलिए वह विदेशी मुद्रा भंडार को इस्तामल कर रहा है।
ज्ञात रहे ओमान को छोड़ कर सऊदी अरब की अगुवाई में 9 अरब देश अमरीका के समर्थन से यमन पर 26 मार्च से हवाई व समुद्री हमले कर रहे हैं। इन हमलों में आम तौर पर मूल संरचनाओं, सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, स्कूलों यहां तक कि लोगों के घरों पर बमबारी की जा रही है जिसमें अब तक हज़ारों बेगुनाह यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

Related

World 3235971958008386573

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item