इराक़, स्पाइकर छावनी जनसंहार का मास्टर माइंड गिरफ़्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_653.html
इराक़ी सुरक्षा बलों ने स्पाइकर छावनी के जनसंहार के मास्टर माइंड को पकड़ लिया है।
अलमसला वेबसाइट के अनुसार, इराक़ के कर्कूक प्रांत के उत्तर में स्थित हवीजा की क़बायली परिषद के सदस्य अब्दुल्लाह करीम अलवादी ने बताया कि दाइश का एक सरग़ना व स्पाइकर छावनी का मास्टर माइंड अय्यूब मिस्री, हवीजा के निकट 'बू जराफ़' गांव में गिरफ़्तार हो गया है।
जून 2014 को दाइश के आतंकियों ने उत्तरी इराक़ के तिकरीत शहर के अतिग्रहण के बाद, इराक़ के वायु सैन्यछात्रों की छावनी स्पाइकर के 1700 सैन्य छात्रों को गिरफ़्तार कर लिया और फिर कर्कूक के मरुस्थलीय इलाक़े में उनका जनसंहार कर दिया और कुछ को ज़िन्दा दफ़्न कर दिया।
रविवार को भी इराक़ की वायु सेना ने इराक़ के अंबार प्रांत के पश्चिम में स्थित कराबला इलाक़े में दाइश के सरग़नाओं के एक कारवां पर हमला किया था। इस हमले में दाइश के कई सरग़ना ढेर हो गए।
पर्यवेक्षको का मानना है कि दाइश, पश्चिमी देशों, अमरीका तथा उसके क्षेत्रीय घटक देशों तुर्की और सऊदी अरब की मदद से वजूद में आया है। दाइश ने पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में इराक़ के मूसिल शहर पर क़ब्ज़े के बाद इस देश में ऐसे जघन्य अपराध किए हैं जिन्हें सुन कर मानवता का सिर शर्म से झुक जाए।