मालकिन की मौत के बाद कुत्ते की ये मोहब्बत आपको रुला देगी !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_153.html
फ्लोरिडा। कुत्ता कितना वफादार होता है, ये बताने की जरूरत नहीं। पर अमेरिका के फ्लोरिडा में एक कुत्ता अपनी मालकिन की मौत से इतना दुखी हुआ कि वो घंटों तक उसी जगह पर रोड के बीचो-बीच बैठा रहा, जहां एक्सीडेंट में उसकी मालकिन की मौत हो गई थी। कुत्ते को हटाने की तमाम कोशिशों के बाद भी वो अपनी मालकिन की मौत वाली जगह से चिपका रहा। कुत्ते का नाम पॉको है।
अमेरिका के फ्लोरिडा की सड़क पर घटी इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो रो पड़ा। मालकिन की मौत के बाद उसी जगह सड़क के बीचो-बीच पॉको नाम का ये बेजुबान बैठा रहा। उसकी मालकिन केली ब्लैक की उसी जगह पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो तब भी अपनी मालकिन के साथ ही था।
पुलिसवाले जब मालकिन केली ब्लैक का शव दुर्घटनास्थल से लेकर जा रहे थे, तो वो जोर-जोर से भौंक रहा था। पर जब एंबुलेंस और पुलिस केली ब्लैक का शव लेकर चली गई, तब वो उसी जगह चुपचाप से जाकर बैठ गया। मानो वो अपनी मालकिन की मौत से पूरी तरह टूट गया हो।
महिला के घरवालों ने बताया कि वो केली के साथ ही हर पल रहता था। बाद में मृतक केली घर वाले आकर पॉको को ले गए। पर वो अब भी गुमसुम ही है। वो किसी तरह की हलचल नहीं कर रहा। मानो केली के जाने के साथ ही उसका इस दुनिया से मोहभंग हो गया हो ।

