aajtaktimes

पुरानी बाज़ार का भरत मिलाप 28 को , सड़क ख़राब होने से रोष

जौनपुर | पुरानी बाज़ार भरत मिलाप समिति की एक बैठक सोमवार को आर्य चिकित्सालय में पंडित अमर नाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुयी | जिसमे 28 अक्टूबर को होने वाले भरत मिलाप की तैय्यारियो पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ | बैठक में पदाधिकारियों ने कहा की कोतवाली चौराहे से बेगमगंज तक की सडक बहुत ही खराब हालत में है | निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से कराया जा रहा है | ऐसे में मेले में राम भरत की सवारी और छोटे छोटे बच्चो द्वारा लाग निकाला जाता है | जिसमे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा | बैठक में लोगो ने प्रशासन को इस संबध में पत्र भी लिखा गया | इस मौके पर महामन्त्री डॉ राम सूरत मौर्या पूर्व सभासद , रत्न कुमार साहू , विक्की साहू , मोहम्मद सोहराब सहित एनी लोग मौजूद रहे |    

Related

UP 8613844666884516538

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item