मोहम्मद हसन कालेज में संस्कृत साहित्य में पर्यावरणीय चेतना गोष्ठी संपन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_195.html
जौनपुर । मोहम्मद हसन पी जी कालेज के सभागार में शनिवार को संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत साहित्य में पर्यावरणीय चेतना विषयक गोष्ठी योगी देवनाथ महराज की अध्यक्षता में संपन्न हुयी । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय नयी दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय एवम् विशिष्ठ अतिथि पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी सी पतंजलि मौजूद रहे । इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया ।

