aajtaktimes

महात्मा गांधी जी की जयंती के साथ धूम धाम से मना विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में 2 अक्टूबर को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में विश्वविद्यालय के सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन किया। विदित हो कि आज के पावन दिन  2 अक्टूबर 1987 को ही विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। प्रारम्भ में बारह जनपदों के कुल 68 महाविद्यालयों को इससे सम्बद्ध किया गया था। आज पूर्वांचल के पांच जनपदों में 562 महाविद्यालयों को समेटे हुए यह विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विश्वविद्यालय के गांधी वाटिका  में महात्मा गांधी जी  की मूर्ति व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात विश्वविद्यालय परिवार द्वारा राम धुन का सस्वर पाठ किया गया। विश्वविद्यालय के जगदम्बा प्रसाद मिश्र,राजनारायण सिंह,रविशंकर शुक्ला,सुशील प्रजापति,रजनीश सिंह , रमेश पाल एवं साथियों द्वारा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम  के गायन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
  इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि देश,समाज एवं विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी व शास्त्री जी का नाम लेते ही सिर श्रद्धा से झुक जाता है।महात्मा गांधी ने देश की सेवा श्रीमद्भागवत गीता के सिद्धान्तो पर की। गांधी  के इस देश में गांधीवाद को अपनाकर आधुनिक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
   शास्त्री जी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि सादगी व शान्ति के बीच वह बहुत दृढ़विश्वासी थे। व्यक्तिगत स्वार्थों से उपर उठकर देश के बारे मे सोचने की प्रेरणा हमें उनसे मिलती है।  जय जवान-जय किसान के नारे ने देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी।
इस अवसर पर कुलसचिव डा बी0के0 पाण्डेय प्रो0डी0डी0 दूबे, प्रो0 वी0के0 सिंह,डा एच0सी0 पुरोहित,डा अजय प्रताप सिंह,डा अजय द्विवेदी,डा मनोज मिश्र,डा रजनीश भाष्कर,डा प्रदीप कुमार,डा दिग्विजय सिंह,डा अवध विहारी सिंह,डा सुनील कुमार,डा के0एस0तोमर,राम जी सिंह,श्याम त्रिपाठी ,सुबोध पाण्डेय,अमलदार यादव,अनिल श्रीवास्तव,राजेश सिंह,राजेश जैन,पंकज सिंह सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन अशोक सिंह ने किया।

Related

PU 7218224577699907795

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item