पंचायत चुनाव :- कौशाम्बी में प्रत्याशियों की होर्डिंग बैनर पर चला प्रशासन का डंडा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_0.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । पंचायत चुनाव में मतदाताओ को लुभाने के लिए कौशाम्बी में ज़िला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने होर्डिंग बैनर लगाना शुरू कर दिया है । प्रत्याशी होर्डिंग और बैनर सरकारी सम्पत्तियो पर भी लगा रहे है । इसी को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने प्रत्याशियों की होर्डिंग्स बैनर सरकारी सम्पत्तियो पर से हटाने का काम शुरू कर दिया है । और उन प्रत्याशियों पर कड़ी कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया है । मूरतगंज कसबे में पुलिस ने प्रत्याशियों की होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए है । ताकि आदर्श अचार संहिता का उलंघन न हो ।

