aajtaktimes

शिया कालेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती

जौनपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन  जौनपुर में हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया । नगर के शिया इंटर कालेज में महापुरषो की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियो का आह्वान करते हुए कहा की गांधी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश की तरक्की में भागीदार बने । उन्होंने कहा की गांधी जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा का सन्देश दिया है । इसी लिए आज का दिन विश्व शांति दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है । इस मौके पर प्रधानाचार्य ज़रगाम हैदर , कैप्टन मोहम्मद असलम , ज़फर सईद आरिज़,एजाज़ मेहदी ,सईद , अंजुम सईद ,आरिफ हुसैनी आदि लोग मौजूद रहे ।

Related

UP 693898905217051695

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item