aajtaktimes

पोस्टबॉक्स से चिट्ठियां चुराकर खा जाता है ये बंदर !

सैनफोर्ड। क्या आपके पोस्टबॉक्स से चिट्ठियां गायब हो रही हैं? क्या आपको नहीं लगता कि ये किसी इंसान की हरकत है? अगर नहीं, तो जरूरत है अपने पोस्टबॉक्स को भी सीसीटीवी कैमरे की कैद में रखने का। क्योंकि अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसा बंदर पकड़ में आया है, जो लोगों के पोस्टबॉक्स में से चिट्ठियां निकालकर खा जाता था और चिट्ठियों का मालिक बेचारा हाथ मलता रह जाता था।
मामला फ्लोरिया के सैनफोर्ड का है। जहां पर पुलिस को 911 नंबर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके घर के बाहर एक बंदर ने उसका जीना हराम कर रखा है, क्योंकि वो उसके घर आने वाली सारी पोस्ट खा जाता है, या फाड़कर फेंक देता है।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बंदर को वन्यजीव अधिकारियों के साथ कब्जे में ले लिया। सैनफोर्ड पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी शैनन कॉर्डिंगली ने कहा कि हमें सूचना मिली तो, हम सन्न रह गए। हालांकि हमने तुरंत जरूरी कदम उठाते हुए व्यक्ति को मदद पहुंचाई ।

Related

World 1314202461018567253

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item