aajtaktimes

जब बेटी की विदाई के समय असली पिता को ले आया सौतेला बाप और.......!

ओहियो। एक पिता के लिए भारतीय समाज में बेटे-बेटी की शादी की खास अहमियत होती है। पर अमेरिका समाज में जहां, पिता और मां कई शादियां कर चुके होते हैं, वहां असली पिता को ही बच्चों की शादी की खबर नहीं लग पाती। पर अमेरिका के ओहियो में एक बाप ने बेटी की शादी के समय कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
मामला अमेरिका के ओहियो राज्य के एलिरिया का है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के विवाह के समय दूल्हे को दुल्हन की ओर बढ़ते हुए रोक दिया और खुद अपनी बेटी को लेकर दूल्हे के पास गया। इस दौरान लड़की का सौतेला पिता (जिसने उसे पाला था) भी था। बाद में लड़की के सौतेले पिता ने भी असली पिता का साथ दिया और वे दोनों ही दुल्हन को दूल्हे के पास ले गए।
दुल्हन के सौतेले पिता टॉड बेकमैन ने कहा कि वो पहले तो हैरान रह गए। पर जब उन्होंने टॉड केंड्रोस्की(लड़की के असली पिता) को बेटी के साथ उसे ले जाते देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। बाद में लड़की के असली पिता टॉड केंड्रोस्की ने कहा कि हमारे समाज में बच्चे-बच्चियों की शादी के बारे में मां-बाप ज्यादा नहीं सोचते। मेरी कई बेटियां हैं, पर उनमें से मैं किसी को भी सौतेली बेटी नहीं मानता। हमारे यहां भले ही किसी को फर्क नहीं पड़ता हो, पर वो मेरी बेटी है। और मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद रहे हर व्यक्ति की आंखे नम हो गई।
इस शादी में फोटोग्राफी करने वाली फोटोग्राफर डेलिया डी ब्लैकबर्न ने इन तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट किया और पूरी कहानी लोगों को बताई। डेलिया डी ब्लैकबर्न ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि लोग इस तस्वीर को देखकर रो पड़ेंगे। अबतक ये तस्वीरें एक मिलियन से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं ।

Related

World 2455264667264191698

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item