90 साल के बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटकर जला डाला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/90.html
उत्तर प्रदेश ANS
हमीरपुर के थाना जलालपुर में एक नशेड़ी ने वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और शव को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव का रहने वाला संजय नशे का आदी है. उसने मंदिर दर्शन करने जा रहे 90 साल के छिम्मा से शराब पीन के लिए पैसे मांगे. छिम्मा के साथ उनकी पत्नी और चचेरे भाई थे.
पैसे न देने पर संजय ने बुजुर्ग छिम्मा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. लेकिन संजय के सिर नशे के लिए हैवान सवार था उसने वहीं छिम्मा के शव पर आग लगा दी ।