मुलायम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर ही माने अमिताभ ठाकुर !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_86.html
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर को लेकर धरने पर बैठे आईपीएस आमिताभ ठाकुर ने अपना धरना खत्म कर दिया है क्योंकि पुलिस ने मुलायम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अमिताभ ठाकुर एफआईआर की कॉपी नहीं दिए जाने पर आला अधिकारियों से शिकायत करने पहुंचे।
इससे पहले कोर्ट द्वारा आदेश के बावजूद भी समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा ना दर्ज करने से नाराज आईपीएस आमिताभ ठाकुर केस के बारे में जानकारी लेने के लिए हजरगतगंज थाने पहुंचे। जानकारी ने मिलने पर आईपीएस आमिताभ ठाकुर हजरगतगंज थाने के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।
अमिताभ ठाकुर ने थाने में जाकर पूछा कि मेरी एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं हुई है। मैं यही तो पूछ रहा हूं। मैं वादी हूं तो ये जानकारी लेना तो मेरा हक है। शिकायत के बाद से लेकर अब तक मैं निलंबत हो चुका हूं। आय से अधिक संपत्ति का मामला झेल चुका हूं। बलात्कार का आरोप झेल चुका हूं। आगे जो होगा वो भी झेलूंगा। लेकिन मुझे ये तो बता दो मेरी एफआईआर दर्ज हुई या नहीं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है तो किसी के भी खिलाफ हो सकती है। अगर नहीं हो सकती है तो बता दीजिए की फला आदमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती। अगर ये थाना किसी खास आदमी का है, मुलायम सिंह का है तो इसका नाम बदल दीजिए।
गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर ने 10 जुलाई, 2015 को मुलायम सिंह द्वारा उन्हें फोन पर धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। इस पर कोर्ट ने 14 सितंबर को समुचित धाराओं में मुलायम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश दिए थे ।