पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_21.html
जौनपुर । लायनेस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के
अन्तिम दिन शुक्रवार को जनक कुमारी बाल शिक्षा निकेतन हुसैनाबाद में पीस पोस्टर
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 11 तक के बच्चों ने प्रतिभाग
किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सप्ताह के चेयरमैन महेन्द्रनाथ सेठ की देखरेख
में किया गया। संयोतक माया टण्डन व गीता गुप्ता रही। प्रतियोगिता में बच्चों
द्वारा पर्यावरण व जलसंरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ व
विश्व शान्ति से सम्बन्धित पोस्टर बच्चों को बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
विद्यालय की सोनम सिंह, वीर सिंह, सुवारथ प्रजापति
की उपस्थिति में पोस्टर बनाये गये। निर्णायक मण्डल में ज्योति कपूर, ममता
उपाध्याय, हेमा श्रीवास्तव द्वारा पोस्टरों का अवलोकन किया गया। प्रधानाचार्य
जंग बहादुर की उपस्थिति में बच्चों में प्रथम , द्वितीय व तृतीय
पुरस्कार की घोषणा करते हुए किरन श्रीवास्तव, गीता गुप्ता,
अंजलि
कपूर ने पुरस्कृत किया। प्रथम श्रेणी में श्रेया पटेल, शिवचन्द
प्रजापति, कोमल प्रजापति रहे। अपूर्वा श्रीवास्तव, साक्षी साहू,
विशाल
साहू को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। संयोजक माया टण्डन ने बताया कि इस तरह की
प्रतियोगिता से बच्चे अपनी सोच को कैनवास पर उतारते है। जिससे दूसरे बच्चे भी
प्रभावित होते है और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। सुरेश गुप्ता, मोहम्मद
मुस्तफा, अमित पाण्डेय, सुधा अगहरि आदि मौजूद रही।
