अचल हरिमूर्ति बनाये गये पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_23.html
जौनपुर।
योग गुरु स्वामी रामदेव जी के निर्देशानुसार पतंजलि पीगपीठ हरिद्वार से आयीं
केन्द्रीय प्रभारी बहन सीमा जौहर, प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी व
संदेश योगी द्वारा योग विस्तारक अचल हरिमूर्ति को पतंजलि योग समिति का जिला
प्रभारी बनाया गया। इस मनोनयन के अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव
ने कहा कि शिराज-ए-हिन्द जौनपुर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यमों से
लोगों को स्वस्थ रखने के लिये हरिमूर्ति जी द्वारा चलाये जा रहे अभियान इनके
नेतृत्व में और भी गति के साथ लोगों की सेवा करेगी। इस दौरान उपस्थित पतंजलि योग
परिवार के साथ अन्य संगठनों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये योग विस्तारक
अचल हरिमूर्ति को बधाई दिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी आर्य, प्रो.
वीडी शर्मा, अमित आर्य, रवि प्रकाश,
सिकन्दर,
रामकुमार,
डा.
हेमंत, डा. धु्रवराज, कमलेश, अखिलेश के अलावा
तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

