निखिलेश सिंह को पूर्वांचल कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर महासमिति खुश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_22.html
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश
सिंह को विद्युत कर्मचारी संघ की पूर्वांचल कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हर्ष
व्यक्त किया गया। इस बाबत महासमिति की बैठक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू की अध्यक्षता में
हुई जहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री सिंह को बधाई देते हुये कहा कि
यह महासमिति के लिये गौरव की बात है। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण
में हुई बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर इन्द्रभान
सिंह, विनोद जायसवाल,
शोभनाथ आर्य, श्रीकांत माहेश्वरी, विंध्याचल सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा. भइया जी वर्मा, महेन्द्रदेव विक्रम, विनोद यादव, मोती लाल यादव,
विजय सिह बागी, पुनीत पंकज, मनीषदेव, डा. विजय रघुवंशी, अनिल साहू, रामरतन विश्वकर्मा, गणेश साहू,
आनन्द अग्रहरि, मयंक मिश्रा, विनय सेठ, अनिल अस्थाना,
मनीष गुप्ता, लालचन्द निषाद, लालमन निषाद,
लालता सोनकर, मो. शाहिद, दीपक जायसवाल,
रूसी सोनकर, संदीप जायसवाल सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव घनश्याम
साहू ने किया।

