aajtaktimes

हवन से जिंदा होगा बच्चा, आस में पिछले दो दिन से पूजा कर है परिवार !

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में अंधविश्वास का नया मामले में सामने आया है। यहां अपने बच्चे के जिंदा होने की आस में पिछले 48 घंटो से पूजापाठ जारी है। दरअसल रहने वाली हरि बिजली वाले परिवार में 6 साल के बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम मणिक और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था | जब मणिक के शव का दफनाने के लिए लोग सूरजकुंड के श्मशानघाट ले गए। वहां जो कुछ हुआ वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। यहां परिवार को जानने वाले एक शख्स ने कहा कि ये बच्चा तो कम से कम 52 साल की उम्र तक जिंदा रहेगा और अभी नहीं मर सकता।
यह बात सुनने ही परिवारवालों को किसी चमत्कार की उम्मीद बंध गई।खुद को काली मां का भक्त बताने वाले उस शख्स संजय बंसल के बोल उनके कानों में ब्रह्म वाक्य की तरह गूंज रहे थे। उसने कहा था कि घर ले जाकर माणिक के लिए 72 घंटे तक पूजा अर्चना और हवन करो। घरवालों ने ठीक वैसा ही किया।
इस पूजा पाठ को दो दिन बीत चुके हैं। मगर अभी तक कोई चमत्कार नहीं हुआ है। परिवारवालों को माणिक की जान वापस आने की अभी भी उम्मीद है। वो भी तब जब उसे अस्पताल के डॉक्टर पहले ही मृत घोषित कर चुके हैं। बहरहाल जब मोहल्ले में ये बात फैली कि बच्चे को दोबारा जिंदा करने के लिए पूजा पाठ हो रहा है तो वो देखने चले आए।
मोहल्ले के तमाम लोग इस घर की तरफ टकटकी लगाए देख रहे हैं। वहीं पड़ोसी विनोद कुमार के मुताबिक उम्मीद है बच्चा ठीक हो जाएगा। क्योंकि अभी तक बच्चे का शरीर अकड़ा नहीं है। मगर ये बात सबसे ज्यादा हैरान करती है कि आज भी लोग इस अंधविश्वास में जी रहे हैं कि मरने के बाद भी कोई शख्स दोबारा जिंदा हो सकता है |

Related

World 6677589075020456755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item