चंद घंटों बाद ही सरकार ने वापस लिया मावा प्रतिबन्ध का फरमान !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_42.html
राजस्थान ANS
जयपुर | मावा और मावा उत्पाद पर प्रतिबंध लगाने के तुगलकी फरमान के कुछ ही घंटों बाद हुए चौतरफा विरोध के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार की ओर से तुरंत मावे पर लगाया गया प्रतिबन्ध वापस लेने पर मिठाई व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और मावा व्यापारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद मावे पर लगाईं गई रोक को हटाने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक़ चिकित्सा मंत्री ने व्यापारियों के साथ बैठक में दो टूक कहा कि यदि व्यापारी मावे में किसी तरह की मिलावट नहीं करने का वादा करेंगे तो सरकार हरसंभव तरीके से उनका स्टैंड लेगी।
बैठक के बाद राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मावे पर रोक हटाये जाने के साथ ही त्योहारी सीजऩ में मिलावटी मावे के खिलाफ सघन अभियान चलाये जाने का भी फैसला लिया गया है।