aajtaktimes

बाराबंकी में पोलिंग बूथ के पास गोलियां चली, दो घायल

बाराबंकी के देवा थानांतर्गत बरेठी गांव में गोली मार कर हत्या का प्रयास
घायल प्रधान पुत्र के साथियों ने हमलावर को पहचानने का किया दावा
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल हमलावर भागने में कामयाब
बाराबंकी : जिला पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन कितना संजीदा इसकी पोल थाना देवा के बरेठी गांव में हुए गोलीकाण्ड ने खोल दी| तय पोलिंग बूथ से चंद कदम दूरी पर जलपान की दुकान पर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर मोटरसायकिल सवार भाग निकला| गोली लगने से गंभीर जख्मीं युवक व दुकानदार को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भर्ती कराए जाने की खबर सूत्रों द्वारा पता चली है|
गुरूवार सायंकाल पांच-साढ़े पांच बजे करीब बरेठी प्राथमिक विद्यालय के निकट असगर अली (50) के वारिस जलपान गृह पर ग्राम पंचायत देसी मुस्तफाबाद की ग्राम प्रधान श्रीमति रामराजी का पुत्र कुलदीप रावत अपने यार दोस्तों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहा था| इतने में एक मोटरसायकिल वहां आकर रूकी| जबतक कुलदीप कुछ समझ पाता मोटरसायकिल सवार ने पिस्तौल निकाल कर कुलदीप पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी|  गोलियां चलते देख वहां भगदड़ मच गई जिससे कुलदीप के साथ-साथ दुकानदार असगर अली को भी गोली लग गई| जबतक कुलदीप के दोस्त व आसपड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर मोटरसायकिल सहित निकल भागा| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए| वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि हमलावर प्रापर्टी डीलर है जिसको कुलदीप के दोस्तों ने पहचान लिया है| लेकिन दिनदहाड़े गोलियां चलने से लोग सहमे हुए हैं|

Related

UP 6490524396204342597

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item