aajtaktimes

जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी

उत्तर प्रदेश ANS
यूपी के अमरोहा जिले की क्राइम ब्रांच टीम ने जाली नोटों का धंधा करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसके कब्जे से 1 लाख 34 हजार रूपये के जाली नोट और नोट बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं.
अमरोहा कोतवाली इलाके के बिजनौर मार्ग पर नथ्थे खां की मस्जिद के पास से मुखबिर की सूचना पर कोतवाली अमरोहा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से इमरान को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया.
जिसके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 34 हजार रूपये के जाली नोट बरामद किये हैं और उसकी निशानदेही पर थाना नोगांवा सादात इलाके के नालुखुर्द गांव स्थित उसके घर से जाली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाला प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किये हैं.

Related

UP 652286962542894781

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item