दिल्ली ANS । उत्तर प्रदेश के सबसे बडे एनआरएचएम घोटाले को लेकर शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती से सीबीआई के अफसरों ने पूछताछ की। मायावती से उनकी आय से अधिक संपत्ती के साथ-साथ उनके यूपी में कार्यकाल के दौरान विभागों में हुए बंटवारे को लेकर भी सवाल किए गए।