गर्लफ्रेंड ने नहीं बनाया बर्गर, तो मुंह तोड़ दिया !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_275.html
ऑरगन। अमेरिका में एक युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को पीट दिया, क्योंकि उसने डिनर में बर्गर नहीं बनाया था। दरअसल, आरोपी युवक फास्ट फूड का दीवाना है, और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को डिनर में बर्गर बनाने को कहा था।
आरोपी युवक का नाम क्रिश्चियन बेरी है, जो ऑरगन का रहने वाला है। क्रिश्चियन बेरी पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बदतमीजी और मारपीट का आरोप लगा है। क्रिश्चियन बेरी पर आरोप है कि उसने 4 साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड को सिर्फ इसलिए पीटा था, क्योंकि वो डिनर के लिए बर्गर नहीं बना पाई थी। क्रिश्चियन बेरी का वजन उस समय करीब 136 किलो था।
क्रिश्चियन बेरी को इस अपराध के लिए कम से कम 6 सालों की सजा हो सकती है। बहरहाल, 16 नवंबर को उस पर आरोपों की सुनवाई पूरी होगी, जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी ।

