CM के घर चोरी, निकलने लगा शिमला पुलिस का दम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/cm.html
शिमला ANS । सीएम के घर चोरी की वारदात को सुलझाने में पूरा पुलिस महकमा जुट गया है। मगर शुरुआती जांच में ही पुलिस का दम निकलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शांति कुंज महल में हुई चोरी के मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन हाथ पांव मार रहा है। जांच अफसरों की बड़ी फौज के साथ तफ्तीश शुरू की गई है। मगर अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है।महल में बीतों दिनों में कौन-कौन बाहरी लोग आए, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जिला शिमला के शातिर चोरों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
थाने के हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। प्रदेश के सभी पुलिस नाकों पर चोरी के सामान का विवरण भेजा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति को तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जाए।
शांति कुंज महल में पुलिस सिक्योरिटी न होने की वजह से चोर कामयाब हो गए।