aajtaktimes

मंत्री पद से बर्खास्त आसिम का बयान, मुझे बलि का बकरा बनाया गया

नई दिल्ली। बिल्डर से रिश्वत लेने के आरोप में पार्टी से बर्खास्त किए गए आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री आसिम अहमद खान ने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए पार्टी पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि मुझे बलि का बकरा बनाया गया है और मेरी जान को भी खतरा है।
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मैनें पार्टी से मामले से जुड़ी सीडी भी मांगी थी, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं दी। उनका कहना है कि उन्हें इस्तीफे के लिए कहा गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। साथ ही कल उन्हें इस्तीफे की जानकारी भी मीडिया के जरिए ही मिली थी।
इस दौरान उन्होंने उनके स्थान पर मंत्री बनाए गए बल्लीमारान से विधायक इमरान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इमरान पर पहले से ही कई केस दर्ज है। आसिम अहमद का कहना है कि वो पार्टी में चल रहे झगड़े का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी आसिम कह चुके हैं कि उन्हें साजिशन फंसाया गया और वो उसका पर्दाफाश करेंगे।
गौरतलब है कि कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बुलाकर सबके सामने अपने मंत्री आसिम अहमद खान को बर्खास्त कर दिया था। केजरीवाल के मुताबिक आसिम पर एक बिल्डर से 6 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। केजरीवाल के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी और शुरुआती जांच में आरोप सही पाया गया, इसलिए मंत्री पद से हटाने का फैसला किया ।

Related

news 7769014802570521440

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item