aajtaktimes

बच्चे के साथ खेलता है नन्हा भूत, मां ने कैमरे में किया कैद !

ब्यूनर आयर्स। क्या आपको लगता है कि आपका बच्चा अकेले में बक बक करता है तो वो सिर्फ बचपने की वजह से? हो सकता है वहां कोई हो, जिसके साथ वो मस्ती कर रहा हो। और आपको पता ही न हो। अर्जेंटीना में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने 'छोटू भूत महाराज' को कैमरे में कैद किया है, वो भी सीधे हवा से आकृति में आते हुए और गायब होते हुए।
महिला का दावा है कि 'छोटू भूत महाराज' बच्चे के साथ सिर्फ खेलता है और उससे बाते करता है। पर वो किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाकायदा महिला ने इन 'छोटू भूत महाराज' को 5 बार कैमरे में कैद किया है। और उसने जो वीडियो यू-ट्यूब पर डाला है वो 2011 का है।
महिला का दावा है कि 'छोटू भूत महाराज' अपने जाने के बाद आस-पास खासकर गार्डन में अपनी निशानी के तौर पर अजीब सी गंध छोड़ जाते हैं। जो पूरी तरह से अपरिचित होती है। बहरहाल, महिला के दावे पर लोगों ने यू-ट्यूब पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है, जबकि कुछ ने महिला का समर्थन भी किया है। अब सच क्या है, ये तो वीडियो की जांच के बाद विशेषज्ञ ही बता पाएंगे। अबतक इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं ।

Related

World 6555519470352053806

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item