aajtaktimes

आज़म का सनसनीखेज बयान , अमर सिंह व सोम रच रहे मेरी हत्या की साजिश

रामपुर। यूपी कद्दावर नेता एव  नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने आरोप लगाया है कि अमर सिंह व संगीत सोम एक ही जाति के ताक़तवर नेता हैं और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा कि एक मीट का बड़ा कारोबारी रहा है। गंभीर धाराओं में जिसके खिलाफ मुकमदें हों इसके बाद भी उसे भारत सरकार से सुरक्षा के लिए कमांडो मिले हुए हैं और दूसरे के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर राजनेताओं तक से संबंध हैं। लिहाज़ा दोनों को मुझसे जान का खतरा होने के सम्बन्ध में एक जैसा बयान बहुत खतरनाक साजिश का हिस्सा है।
 आजम ने कहा कि यह उनका साधारण नहीं बल्कि पेशबंदी वाला बयान है। दरअसल, मुझे बदनाम कर हत्या की साजिश रची जा रही है। आजम खां ने बीफ को लेकर हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान की निंदा की। कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस बयान पर संज्ञान लेते हुए अराजकता फैलाने के आरोप में खट्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए, उन्हें सीएम पद से बर्खास्त करना ही उनकी सजा नहीं हो सकती।
यूएनओ से समय मांगने संबंधी सवाल पर आजम ने कहा कि उन्होंने अपना काम कर दिया। लेकिन, यूएनओ के संरक्षक बराक ओवामा हैं और वह हमारे पीएम के करीबी मित्र हैं, ऐसे में कौन संज्ञान लेगा। यह अल्लाह ही बेहतर जान सकता है।

Related

UP 7457008387205358731

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item