aajtaktimes

सऊदी के राजकुमार अमेरिका में सेक्स पार्टी के आरोप में गिरफ्तार, तीन महिलाओं संग की घिनौनी हरकत

लॉस एंजिलिस। अमेरिका की तीन महिलाओं ने दावा किया है कि सऊदी के एक राजकुमार ने उन्हें बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले में तीन दिन तक सेक्स एवं नशीले पदार्थां वाली पार्टी के दौरान बंधक बनाकर रखा और उनका उत्पीड़न किया। इन अज्ञात महिलाओं ने लॉस एंजिलिस में मजेद अब्दुलअजीज अल सउद (29) के खिलाफ दीवानी मामला दायर किया है। महिला का कहना है कि उन्हें सितंबर के अंत में राजकुमार द्वारा घर की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था।
बीते गुरुवार को दायर इस मामले में आरोप लगाया गया कि राजकुमार ने इन महिलाओं को डराया और उनके साथ यौन व्यवहार किया तथा एक अन्य महिला से घिनौनी हरकत करने को कहा। जब इनमें से एक महिला ने उसे यह सब रोकने के लिए कहा तो उसने कथित तौर पर कहा, 'तुम महिला नहीं हो। तुम कोई भी नहीं हो। मैं एक राजकुमार हूं और मैं जो चाहूंगा, वही करूंगा और कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ेगा।' महिलाओं ने यह भी दावा किया कि उन्होंने राजकुमार को एक अन्य पुरूष की मदद से मस्टर्बेट करते देखा और उन्होंने एक सफेद चूर्ण का सेवन भी किया। महिलाओं का मानना है कि यह कोकेन थी।
महिलाओं की वकील वैन फ्रिश ने बताया कि अल सऊद ने अपने कर्मचारियों को हिंसक ढंग से धमकाया और उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने इन मासूम महिलाओं को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया। यह अपार संपत्ति और ताकत के जरिए कमजोर लोगों का भावनात्मक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने का एक अन्य उदाहरण है। फ्रिश ने कहा कि उसकी मुवक्किलों के कष्ट उस समय खत्म हुए, जब किसी व्यक्ति ने एक महिला की चीखें सुनकर पुलिस को बुला लिया। यह महिला इस मामले से जुड़ी नहीं है और यह उस समय बंगले की दीवार लांघने की कोशिश कर रही थी।
राजकुमार को उस महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के अभाव में लॉस एंजिलिस के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा कि वे इस मामले में अल सऊद के खिलाफ बड़े आरोप नहीं लगाएंगे। उस पर दुराचार के आरोप लगाए जा सकते हैं। फ्रिश ने कहा कि सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजकुमार ने न्यूयॉर्क में रुकने पर भी कई महिलाओं का उत्पीड़न किया। खाड़ी देशों के शाही परिवारों के कई सदस्यों के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में अपने बंगले हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उनमें से किसी ने कानून का उल्लंघन किया है।
एक वीडियो सामने आने के बाद कतर के शाही परिवार के सदस्य- शेख खालिद बिन हमाद अल थानी से सितंबर में बेवर्ली पुलिस थाने में पूछताछ की गई थी। वीडियो में अल थानी की पीले रंग की फरारी बेहद तेज गति से जाती दिख रही है। वह रुकने के संकेतों पर बिना रुके और पैदल यात्रियों के बेहद करीब से होकर गुजर रही है। अल थानी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग के समूहों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने उस समय गाड़ी चला रहे होने से इंकार कर दिया था और देश छोड़ने से पहले राजनयिक छूट का दावा किया था ।

Related

World 4957915380517157508

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item