aajtaktimes

ईधी फाउंडेशन ने लौटाए PM मोदी के दिए एक करोड़ रुपये

कराची। पाकिस्तान स्थित ईधी फाउंडेशन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई एक करोड़ की डोनेशन धनराशि ठुकरा दी। इस बात की जानकारी ईधी फाउंडेशन के प्रवक्ता अनवर काजमी ने दी।
ईधी फाउंडेशन के स्थापक अब्दुल सत्तार ईधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए विनयपूर्वक उनकी वित्तीय सहायता स्वीकार करने से मना कर दिया है। सत्तार ने कहा कि हम किसी सरकार से कोई पैसा नहीं लेते हैं। इसलिए पीएम मोदी द्वारा दिए गए पैसे कबूल नहीं कर सकते हैं। संस्था ने पीएम मोदी से इन पैसों को मूक-बधिर लोगों के लिए खर्च करने की अपील की।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मूक-बधिर गीता की स्वदेश वापसी पर ईधी फाउंडेशन को 1 करोड़ रुपये की वित्तिय सहायता देने की धोषणा की थी।
बता दें कि ईधी फाउंडेशन वही संस्था है, जिसने 15 साल पहले बिछड़ी भारतीय लड़की गीता की देखभाल की थी। 26 अक्टूबर को गीता भारत लौटीं। जब गीता पाकिस्तान से भारत लौटीं तो ईधी फाउंडेशन के सदस्यों ने बरसों से साथ रह रही गीता को भावभीनी विदाई दी ।

Related

World 1757055662755079277

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item