बसपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पर लगाया हाथा पाई का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_400.html
उत्तर प्रदेश ANS
जौनपुर । बसपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने अपने विरोधी प्रत्याशी पर दुर्व्यवहार व् हाथापाई का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि मंगलवार को 12.30 बजे दिन में बक्शा के रसवदिया में प्रचार के दौरान वार्ड नम्बर 27 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सुनीता यादव के पति महेंद्र यादव ने मुझे रोककर मेरा हाथ पकड़कर झिड़क दिया और धक्का मुक्की भी की ।इस दौरान मेरे हाथ की चूड़ी टूट गयी ।

यह आरोप उन्होंने एक प्रेसवार्ता में लगाया। इस दौरान वे फुट फुट कर रोने लगी ।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही की गयी । SP ने फोन ही नही उठाया ।
मालूम हो कि जिले के बक्शा विकास खण्ड के वार्ड नम्बर 27 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए BSP ने बक्शा की वर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ भी टिकट की लाइन में थी । पिछले चुनाव में इसी क्षेत्र से चुनाव जीतकर वे अध्यक्ष बनी थी ।इस बार उन्हें प्रत्याशी न बनाये जाने से नाराज अनीता सिद्धार्थ बागी प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूद गयी ।