aajtaktimes

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने SP की प्रेसवार्ता का किया बहिष्कार

जौनपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस विभाग द्वारा बुलाई गई प्रेसवार्ता के दौरान इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकारों के बीच गरमा गरम बहस हुई। बहस के दौरान इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकारों ने एसपी राजूबाबू सिंह से खबरों के दृष्टिकोण से सहयोग नहीं मिलने पर शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने 45 लाख जनता और सत्ताधारी नेताओं का फोन उठाने का हवाला देते हुए पत्रकारों का फोन उठाने में असमर्थता जताई। साथ ही एसपी पत्रकारों की समस्याओं का सकारात्मक जवाब नहीं दे सके। इस बात से नाराज सभी न्यूज चैनल के पत्रकार प्रेसवार्ता से बीच में ही उठकर चले आए। तत्पश्चात ही कलेक्ट्रेट परिसर में इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की एक आवश्यक बैठक की गई। अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक पुलिस कप्तान की ओर से इलेक्ट्राॅनिक मीडिया की खबरों में सहयोग नहीं दिया जाता तब तक संघ की ओर से विभाग को भी सहयोग नहीं मिलेगा। बैठक संचालन महामंत्री जावेद अहमद ने किया। इस दौरान हसनैन कमर दीपू, राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, दीपक मिश्रा, राजन मिश्रा, आरिफ हुसैनी, अमित गुप्ता, कुंवर दीपक सिंह, सुधाकर शुक्ला, अरशद अब्बास, मेराज अहमद, अविनाश दुबे आदि उपस्थित रहे ।

Related

UP 4093805820956924369

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item