aajtaktimes

घर में घुसे मगरमच्छ ने चबाया महिला का हाथ

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव इलाके में स्थित एक घर में घुसे मगरमच्छ ने एक महिला का हाथ चबा लिया। वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुर्तिहा वन क्षेत्र में जंगल के किनारे बसे गंगापुरवा गांव में पास से बहने वाली नहर से निकला मगरमच्छ कल रात जमुना प्रसाद नामक व्यक्ति के घर में घुस गया और वहां सो रही उसकी पत्नी मीना का हाथ चबा लिया।
उन्होंने बताया कि मीना की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोगों तथा पड़ोसियों ने मगरमच्छ के जबड़े से मीना का हाथ बमुश्किल छुड़ाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मगरमच्छ को नहर में छोड़ दिया गया है | मालूम हो कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बहने वाली गेरआ और कौड़ियाला नदियों तथा उनसे जुड़ी नहरों और नालों में मगरमच्छों की खासी तादाद है।

Related

UP 6267534689728219139

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item