चाक चौबन्द रहेगी मतगणना व्यवस्था
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_426.html
जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतगणना सम्पन्न कराने के लिए आज कलेक्टेªट सभागार में सभी उपजिला मजिस्टेªट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की होगी। जिला मजिस्टेªट भानुचन्द्र गोस्वामी ने निर्देशित किया है कि एजेंट मोबाइल लेकर मतगणना स्थल पर कदापि न जाय। जिले के 21 विकास खण्डों की मतगणना 1 नवम्बर को 8 बजे से की जायेंगी। किसी भी मतगणना स्थल पर कोई अप्रिय घटना के लिए सीधे जोनल मजिस्टेªट जिम्मेदार माने जायेंगे। पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह भीतर एवं बाहर प्राप्त पुलिस बल चक्रमण करते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे। सतर्क, सजग रहकर शान्ति पूर्ण मतगणना करना है। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि न्याय पंचायत वार, बूथवार मतगणना एक साथ किया जायेंगा। मतगणना स्थल पर इसकी सूची चस्पा की जायेंगी। आरओ द्वारा जारी पास पर वार्ड भी लिखा रहेंगा। सबसे पहले 6 बजे मतगणना कर्मी निर्धारित स्थल पर पहुचेंगे। निधारित प्रपत्र पर कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा परिणाम की सूचना अंकित किया जायेंगा जिससे आयोग को आनलाइन सूचना भेजी जा सके। प्रथम चरण के मतगणना कर्मी दूसरे दिन भी प्रातः 8 बजे उपस्थित होगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, राम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहें।

