ललई के मंत्री बनने सपा कार्यकर्ताओ ने बाटी मिठाई
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_628.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों जिसमें समाजवादी लोहिया वाहिनी व छात्र संभा के पदाधिकारियों ने शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई को मंत्री बनाये जाने पर खुशी व्यक्त किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे युवा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है। ललई कार्यकर्ताओं के लिए हर लड़ाई के लिए तैयार रहते है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द सिंह ने कहा है कि उससे निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और आगामी विधान सभा चुनाव में पुनः पार्टी मजबूती से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, शिवजीत यादव, विनोद यादव, लक्ष्मी कान्त यादव, लालचन्द यादव, रामचन्दर यादव, अरमान, अरविन्द चौहान, क्षितिज तिवारी, दल सिंगार, रंजीत, शैलेश कुमार आदि ने मिठाई वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त किया।

