aajtaktimes

दूषित पानी पीने से पांच दर्जन लोग बीमार !

संजय गुप्ता
जालौन । जिला मुख्यालय उरई में एक निजी गेस्ट हाउस में रुके मार्केटिंग के लगभग एक सैकड़ा लोगो ने वहां रखी टंकी का दूषित पानी पी लिया जिससे करीब पांच दर्जन लोग बीमार हो गए और एक की मौत हो गई , सभी बीमार लोगो को आनन फानन में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया ,जहाँ उनका इलाज चल रहा है और डाक्टरों के मुताबिक़ सभी की हालत खतरे से बाहर है । 
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और गेस्ट हाउस के पानी को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है । वही प्रशासन दूषित पानी पीने से हुई व्यक्ति की मौत से इंकार कर रहा है जबकि अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक़ दूषित पानी पीने से मृत हुए व्यक्ति के शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही उसके गृह जनपद सहारनपुर भेज दिया गया है । 
सभी बीमार युवक एक हर्बल कम्पनी में मार्केटिंग का काम करते है और प्रदेश के विभिन्न जनपदों के रहने वाले है । जो जालौन में मार्केटिंग के लिए आये हुए थे और एक निजी गेस्ट हाउस में रुके थे । 
जिला प्रशासन , गेस्ट हाउस के पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद गेस्ट हाउस के संचालक पर करवाई की बात कह रहा है ।

Related

UP 2940972952919734769

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item