aajtaktimes

अजब! बिना यौन संबंध बनाए मां बनी महिला

नई दिल्ली। क्या कोई महिला बिना यौन संबंध बनाए मां बन सकती है, नहीं ना, लेकिन लंदन में एक महिला के बिना यौन संबंध बनाए मां बनने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही बीते पांच सालों में तकरीबन 25 और महिलाएं इसी तरह मां बन चुकी हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, लंदन में रहने वाली एक महिला ने जीवन में किसी भी पुरुष के साथ संबंध नहीं बनाए। लेकिन इसके बावजूद वह मां बन गई। यह महिला और अन्य सभी 25 महिलाएं आईवीएफ तकनीक की मदद से मां बनी हैं।
खबरों के मुताबिक, आईवीएफ एक ऐसी तकनीक है जिसमें महिलाओं में कृत्रिम गर्भधान किया जाता है। इसके बाद महिला के अंडाशय से अंडे को अलग कर उसका निषेचन शुक्राणुओं से कराया जाता है। इसके बाद अंडे को महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इन दिनों पूरे ब्रिटेन में आईवीएफ तकनीक बहुत अधिक इस्तेामाल की जा रही है।
इस तकनीक का वे महिलाएं अधिक इस्तेमाल कर रही हैं जिनकी चाहत बिना सेक्स किए बच्चे पाने की होती है। वर्ष 2013 में हुए एक सर्वे के अनुसार, अमेरिका की हर 200 महिलाओं में से एक महिला बिना सेक्स किए प्रेगनेंट हो रही है ।

Related

World 4518097282457522128

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item