बनारस में बवाल, संतों की पुलिस से हिंसक झड़प के बाद 4 इलाकों में कर्फ्यू
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/4.html
वाराणसी। शिव की नगरी काशी एक बार फिर सुलग उठी। 23 सितंबर को संतों पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाली गई अन्याय प्रतिकार रैली के दौरान लोगों की पुलिस से हिंसक झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। कई वाहनों में भी आग लगा दी गई। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। शहर के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
23 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज निकाली गई अन्याय प्रतिकार रैली में जमकर हंगामा हुआ। रैली में जुटी भीड़ पुलिस से भिड़ गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। दशाश्वमेघ, कोतवाली, लक्सा, चौक इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि वाराणसी में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन ने गंगा में गणेश मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद संत समाज और तमाम समर्थक धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने 23 सिंतबर को संतों पर लाठीचार्ज कर दिया था। लाठीचार्ज के विरोध में आज अन्याय प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी ।