भूंकप से निपटने के लिए कितना तैयार है गुडगांव
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_565.html
नई दिल्ली। पिछले दिनों नेपाल में आए तीव्र भूंकप जैसे हालात से निपटने के लिए कितने तैयार हैं इसके लिए आज दिल्ली से सटी हाईटेक सिटी गुड़गांव में मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल का मकसद ये देखना है कि अगर इस तरह की त्रासदी आई तो हम कितने तैयार हैं। गुड़गांव में विभिन्न प्रकार की आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर के छह स्थानों पर मॉक एक्सरसाइज की जा रही हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मिलकर इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रील में सेना के अधिकारी स्वतंत्र पर्यवेक्षक के रूप में मौके पर हैं जो राहत व बचाव कार्य की तैयारियों पर अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगे | मॉक ड्रील का मकसद अस्पतालों, कॉरपोरेट दफ्तरों, मॉल और पावर ग्रिड सहित कई जगहों पर होगा। इसका मकसद ये देखना है कि अगर नेपाल जैसा भूकंप गुड़गांव में आए तो उससे निपटने के लिए ये हाईटेक सिटी कितना तैयार है। इस मॉक ड्रील के लिए गुड़गांव के मिनी सचिवालय सभागार में इमरजेंसी आपरेशन सेंटर बनाया गया है और वायरलैस सैट से प्रशासन द्वारा कमांड कंट्रोल किया गया।

