aajtaktimes

निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा कई प्रयास किये जा रहे है कही गोष्ठियों के माध्यम से तो कही रैली निकालकर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में मीरपुर नई मण्डी शीतला चौकिया से गुरूवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में शामिल छात्र छात्रायें मतदान से सम्बन्धित स्लोगन लिखे तख्तियां लिये हुए थे। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि अपना मताधिकार का प्रयोग सतर्कता से करना चाहिए। पढ़े लिखे और अच्छी छवि के लोगों को ही मतदान करना चाहिए जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। रैली ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इसमें संस्था के पदाधिकारी भी शामिल रहे

Related

PANCHAYAT CHUNAV 1453320737541873062

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item