खुशखबरी: फिर से घटे डोमेस्टिक गैस सिलेंडर के दाम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_6.html
दिल्ली (ANS)।घरेलु गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है कि घरेलू सिलेंडर के दाम घटने वाले हैं। बीते दिन की मध्य रात से घरेलूसिलेंडर के दाम 44.50 रुपये और कम हो गए। पहली अक्तूबर से ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर अब 517 रुपये का मिलेगा। मौजूदा में उपभोक्ताओं को यह 615.50 रुपये का मिल रहा था। इस तरह उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 44.50 रुपये की राहतमिलेगी। सिलेंडर के दाम कम होने के कारण उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर मिलने वाली सब्सिडी भी कम मिलेगी। अभी उपभोक्ताओं को 177.68 रुपये सब्सिडी मिल रही है। आश्र्चय की बात यह हैकि घरेलू सिलेंडर के दामों में सरकार ने लगातार चौथे माह कमी की गई है। सितम्बर में भी सरकार ने उपभोक्ताओं को 26.50 रुपये की राहत दी थी।

