DM ने दुर्गा पूजा की तैयारी का लिया जायज़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/dm.html
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी दुर्गापूजा त्योहार को सम्पन्न कराने के लिए दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी, संतोष सिंह, ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू आदि ने सड़क की मरम्मत, निरंतर विद्युत आपूर्ति, पेयजल ब्यवस्था, हैण्डपम्प रीबोर, विसर्जन घाट पर समुचित व्यवस्था आदि कराने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने समिति के सदस्यों के सहयोग से आश्वासन दिया कि पिछले वर्ष की व्यवस्था से इस वर्ष बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी को सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तथा 9 से 12 बजे दिन में विद्युत आपूर्ति के लिए शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 नगरपालिका संजय शुक्ला को जलापूर्ति एवं सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 जल निगम एम0आई अंसारी को हैण्डपम्पों के रीबोर कराने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 विद्युत सोनौदिया को पोल, तार ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश यादव, अपर पुलिस अधीक्षक द्वय रामजी सिंह यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, अधि0अभि0 विद्युत ए0के0मिश्र, कोतवाल एस0पी0तिवारी, थानाध्यक्ष लाइन बाजार राजमोहन यादव सहित अन्य समिति के पदाधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे।
