aajtaktimes

शादी के गिफ्ट में दुल्हे-दुल्हन को मिली अरहर की दाल !

बचपन से हम एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि घर की दाल मुर्गी बराबर, लेकिन आज हालात ये है कि दाल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि मुर्गी के दाम पर भी भारी पड़ गया है। आलम ये है कि लोग शादी में अब अरहर की दाल गिफ्ट करने लगे हैं। कुछ ऐसा की वाकया है यूपी के सीतापुर का जहां एक नवविवाहित जोड़े को दोस्तों ने गिफ्ट में अरहर की दाल दे दी।
सीतापुर में हुई इस शादी में दुल्हे के दोस्त 30 किलो दाल लेकर पहुंचे। शादीशुदा जोड़ा एक गिफ्ट पाकर अपनी हंसी नहीं रोक पाया। वहां मौजूद सारे लोग गिफ्ट में दालकर देखकर हंसने लगे। खास बात ये है कि दाल के साथ इस जोड़े की फोटो हर जगह शेयर की जा रही है। लोग इसपर जोक भी शेयर कर रहे हैं | ये गिफ्ट पाकर नवविवाहित जोड़े ने कहा कि ऐसा गिफ्ट कोई किसी को नहीं दे सकता, लेकिन ये गिफ्ट हमारे लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि ये कीमती तोहफा हमारे घर में काम आएगा, वैसे भी आज की डेट में दाल इतनी महंगी हो गई है |

Related

World 2394879105389830594

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item