aajtaktimes

हत्या के विरोध में हड़ताल पर वकील

जौनपुर। गैरजनपद में दो अधिवक्ताओं की गोलीमार कर हत्या किये जाने के विरोध में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ में रोष व्याप्त है और शोक सभा तथा प्रदर्शन कर न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया गया। आजमगढ़ के अधिवक्ता सिंहासन यादव व प्रतापगढ़ के अधिवक्ता इन्द्रमणि शुक्ला को गोलीमार कर हत्या किये जाने किये जाने पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के विरोध में संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर मृतात्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया और न्यायिक कार्यो से विरत रहने का फैसला लिया गया। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण वादकारियों को वापस लौटना पड़ा। इसी प्रकार दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related

UP 1889856237783429497

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item