aajtaktimes

सस्ते दर पर दाल खरीदने उमड़ी भीड़

जौनपुर। युवा उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा सस्ते दर पर अरहर दाल हेतु शिविर का आयोजन कोतवाली चौराहे पर शुक्रवार को किया गया। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी । मुख्य अतिथि श्रवण जायसवाल ने कहा कि आज इस आर्थिक मंदी के दौर में जहां आमजन रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ हम अपने खाने के महत्वपूर्ण व्यंजन अरहर की दाल जो आम आदमी की थाली का सामान्य आहार हुआ करता था, आज 200 रूपये किलो होने के नाते आमजन की पहुंच से दूर होता जा रहा है। युवा उद्योग व्यापार मण्डल इस तरह के आयोजन करके बहुत ही पुनीत व पवित्र काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश व प्रदेश पर इस तरह के संकट आये हैं तब-तब व्यापारी समाज आगे बढ़कर के इसी तरह के जन कल्याणकारी कार्यों को करने का काम किया है। कार्यक्रम के आयोजक युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि हम हमेशा यही कहते आये हैं कि युवा व्यापारी कहीं से भी इस तरह के जो कि जनकल्याण हेतु जो भी कार्य रहेगा उसे बढ़-चढ़ के करने का काम करेगा। नगर महामंत्री संजय केडिया व नगर युवा अध्यक्ष आलोक सेठ ने संयुक्त रूप से बताया कि अब तक इस शिविर से लगभग डेढ़ हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं और लगभग 25 कुंतल दाल बांटी जा चुकी है। आगे भी हर संभव प्रयास करके इस तरह के कैम्पों का आयोजन कराया जायेगा। जिला युवा महामंत्री प्रदीप सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिव कुमार साहू, हेम सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, मो. दानिश, जावेद सिद्दीकीविजय केडिया, निर्भय चन्द्र केडिया, शेख नुरूद्दीन, पप्पू हरलालका, अमित जायसवाल, राजू जायसवाल, जावेद अज़ीम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री अशोक साहू ने किया।

Related

VYAPAR MANDAL 4777129609769214090

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item